Hanuman Chalisa
✕

ममता ने बंगाल कांग्रेस के नेताओं को बौना बताया

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (22:42 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राज्य कांग्रेस के नेताओं को बौना बताया और उन्हें याद दिलाया कि तृणमूल कांग्रेस के बगैर उनकी पार्टी दिल्ली में काम नहीं कर सकती। उन्होंने माकपा के साथ नजदीकियां बढ़ाने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की।


राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस और माकपा एक हैं। वे एक-दूसरे के लिए बने हैं। यह नया नहीं है। मैं जानती हूं कि इसने माकपा को कैसे समर्थन दिया था। उन्होंने कहा, हमारे बिना कांग्रेस दिल्ली में काम नहीं कर सकती। राज्य कांग्रेस के नेता दिल्ली में अपनी पार्टी के नेताओं से पूछें।

उन्होंने कहा, यहां के कांग्रेस नेता बौने हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में उपचुनावों में पार्टी की जीत के बाद सोनिया गांधी ने उन्हें बधाई दी थी। मैंने भी राजस्थान उपचुनावों में जीत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। ममता जैसे ही बोलने के लिए उठीं तो कांग्रेस सदस्यों ने राज्य विधानसभा से बहिर्गमन कर दिया। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख