1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mallikarjun Kharge's big allegation on BJP

खरगे का BJP द्वारा नियुक्त राज्यपालों पर गैर भाजपा सरकारों को परेशान करने का आरोप

Mallikarjun Kharge's big allegation on BJP
बेंगलुरु। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा एमयूडीए (मूडा) भूमि आवंटन घोटाले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने शनिवार को कहा कि भाजपा द्वारा नियुक्त राज्यपाल गैर-भाजपा शासित राज्यों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। उन्हें यह देखना होगा कि गहलोत ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर मुकदमा चलाने की अनुमति क्यों दी?

 
खरगे ने यहां बेंगलुरु में कहा कि मैंने न तो इसे देखा है और न ही मुझे पता है कि नोटिस किस बारे में है? मैंने अनुमति के लिए बताए गए कारणों को भी नहीं देखा है। मैं अभी यह नहीं कह सकता कि नोटिस सही है या गलत? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक और बात यह है कि भाजपा द्वारा नियुक्त राज्यपाल जहां भी हैं, चाहे वह पश्चिम बंगाल हो, कर्नाटक हो, तमिलनाडु हो या जहां भी गैर-भाजपा सरकारें (राज्यों में) हैं, वे और अधिक परेशानी खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे मामले का विवरण प्राप्त करने और वकीलों से परामर्श करने के बाद प्रतिक्रिया देना पसंद करेंगे।

 
मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि आवंटन घोटाले में यह आरोप लगाया गया है कि सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को मैसूर के एक पॉश इलाके में भूमि आवंटित की गई थी जिसका मूल्य उनके उस स्थान की तुलना में अधिक था जिसे एमयूडीए ने अधिग्रहीत किया था।
 
विपक्ष ने गड़बड़ी का आरोप लगाया और 3 कार्यकर्ताओं ने गहलोत के पास शिकायत दर्ज कराई जिसमें मुख्यमंत्री पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया। सिद्धरमैया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पत्नी को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार को गिराकर उसे अस्थिर करने की साजिश भी बताया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
शिक्षक भर्ती मामले में राहुल गांधी बोले, कोर्ट का फैसला भाजपा की साजिश को करारा जवाब