Hanuman Chalisa
✕

महुआ मोइत्रा ने CBI को भेजा अपना जवाब, लोकपाल को भेजेंगे रिपोर्ट

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (15:05 IST)
Mahua Moitra sent her reply to CBI: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता और लोकसभा की पूर्व सदस्य महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने सदन में सवाल पूछने में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई (CBI) की प्रश्नावली पर अपना जवाब भेज दिया है। अधिकारियों ने नई दिल्ली में गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई प्रतिक्रिया पर गौर कर रही है जिसके बाद वह भ्रष्टाचाररोधी लोकपाल को एक रिपोर्ट भेजेगी जिसने मामला एजेंसी को भेजा था।

ALSO READ: रिलेशनशिप के बाद क्‍यों जानी दुश्‍मन बन गए महुआ मोइत्रा और जय अनंत, क्‍या होता है जिल्‍टेड एक्‍स?
 
मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की प्रारंभिक जांच : एजेंसी लोकपाल के निर्देश पर मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की प्रारंभिक जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि समझा जाता है कि सीबीआई ने मामले के सिलसिले में वकील जय देहाद्राई और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से भी पूछताछ की है। मोइत्रा की प्रतिक्रिया के लिए उन्हें प्रश्न भेजे जिनका जवाब नहीं आया है जबकि सीबीआई ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।
 
उपहार के बदले लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप : भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर उपहार के बदले लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। उन्होंने मोइत्रा पर आर्थिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख