sundarkand

'रंगीले बाबा' पर महिला ने लगाए 25 सनसनीखेज आरोप

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (22:00 IST)
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के अय्याश स्वयंभू संत गुरमीत राम रहीम के बाद एक और बाबा पर पूर्व शिष्या ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। एक महिला ने महंत सुंदरदास पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसकी जिंदगी खराब कर दी, पति को जेल करवा दी और अब मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
 
खबरिया चैनल 'एबीपी' न्यूज के सामने आरोप लगाने वाली महिला ने खुलकर जोधपुर के महंत सुंदरदास का कच्चा चिठ्‍ठा  खोला है, जिसके आश्रम दिल्ली से लेकर जोधपुर तक में है। इस महिला ने रंगीले बाबा के 25 पाप गिनाते हुए बाकायदा एक पोस्टर छपवाया है, जिसे वह लोगों में बांट रही है।
 
महिला अपने ऊपर हुए अत्याचारों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करने गई लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया और अब वह फरार महंत सुंदरदास को तलाश रही है।
 
 
आरोपित महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा‍ कि बचपन में मैं एक बार बीमार पड़ गई थी, जिसके बाद मेरे माता-पिता मुझे लेकर जोधपुर में सुंदरदास के पास गए। मैं वहां ठीक हो गई। इसके बाद से ही मेरे परिवार वाले सुंदरदास के भक्त हो गए। मैं भी उनके आश्रम में ही रहने लगी।
 
मैं एक शिक्षिका हूं। मेरा विवाह भी हुआ लेकिन सुंदरदास ने मुझे धमकी दी कि यदि मैं पति के पास गई तो उसकी मौत हो जाएगी। मैं डर गई और फिर मेरा तलाक भी हो गया। सुंदरदास चाहता था कि मैं आश्रम में रहकर उसी की सेवा करूं। असल में उसकी बुरी नियत थी मुझ पर।
फिर सुंदरदास ने ही 2012 में एक भक्त परिवार के लड़के से मेरा दूसरा विवाह करवा दिया। विवाह के बाद मुझे एक फ्लैट में रहने दिया गया। यह सब सोची-समझी चाल थी। सुंदरदास मेरे सिर पर हाथ फेरता, फिर पीठ पर। वह गलत नीयत से मुझे छूने की कोशिश करता। वह पारदर्शी कपड़े पहनता था और मेरे साथ इतना गंदा काम किया कि मैं इसे बता नहीं सकती...
 
 
इस पूरे खेल में मेरी सास और मेरी ननद शामिल थी। ये दोनों मुझे सुंदरदास के पास जाने को मजबूर करती थी। मेरी पहली शादी से दो बेटियां थी, जो आश्रम में ही रहती थी। जब मैंने और मेरे पति ने महंत के अनैतिक काम का विरोध करना शुरु किया तो उसने मेरे पति को जेल भिजवा दिया। आरोप लगवाया गया कि मेरे पति ने ही अपनी सौतेली बेटियों के साथ बलात्कार किया है।
 
 
पीड़ित महिला के मुताबिक, सुंदरदास 'सुंदरियों' का है। उसने यह भी कहा कि 1994 में सुंदरदास ने आश्रम की एक और शिष्या रेणु नामक युवती को जलाकर मार डाला था। जो लड़की एक बार आश्रम के बदनामी दलदल में फंसती तो उसका बाहर निकलना मुश्किल हो जाता। उसका जोधपुर से लेकर दिल्ली तक पाखंड का अंडरवर्ल्‍ड चलता है।
पीड़ित महिला का कहना है कि महंत सुंदरदास सुंदरियों के साथ ही महंगी कारों और सोने-चांदी का शौकीन है। उसके कई आलीशान आश्रम हैं जहां ऐशोआराम के तमाम साधन मौजूद हैं। मैं अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ पुलिस के पास भी गई, लेकिन यहां मेरी सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर मैंने दिल्ली में जाकर अदालत की शरण ली है।

2014 में आश्रम के भीतर ही मेरा बलात्कार किया : पीड़िता का आरोप है कि सुंदरदास ने अक्टूबर 2014 में आश्रम के भीतर ही मेरा बलात्कार किया था। बलात्कार के बाद उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी थी। शक्तिशाली गुरमीत राम रहीम के सलाखों के पीछे जाने के बाद मेरी हिम्मत बढ़ी। अदालत के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने 2 अक्टूबर को महंत सुंदरदास के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया।
 
महिला के संगीन आरोपों के बाद अभी तक महंत सुंदरदास की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। 

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

परिसीमन विधेयक पर संसद में सस्पेंस, क्या अगले 10 दिनों में अमित शाह चलने वाले हैं मास्टर स्ट्रोक?

यूपीआई ट्रांजैक्शन चार्जेस पर वित्त मंत्रालय की सफाई: आम जनता के लिए P2P ट्रांसफर पूरी तरह निशुल्क रहेंगे

मध्यप्रदेश में कई जिलों में आफत की बारिश, भोपाल में 7 इंच बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में नदी-नाले उफान पर, निचले इलाके में जलभराव

गांधीनगर में CM भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत, नागरिकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

अगला लेख