ramcharitmanas

LIVE: धारा 370 पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में फिर बवाल, पोस्टर लहराने वाले खुर्शीद शेख को मार्शल ने सदन से निकाला

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (16:06 IST)
Live updates : धारा 370 को लेकर जम्मू कश्मीर विधानसभा में लगातार तीसरे दिन भी हंगामा हुआ। पक्ष और विपक्ष के विधायकों में शुक्रवार को भी जमकर नोकझोक हुई। पोस्टर लहराने वाले निर्दलिय विधायक खुर्शीद शेख को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला गया। पल पल की जानकारी...


11:45 AM, 8th Nov
प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 7 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने जस्टिस अजीज बाशा के फैसले को निरस्त किया। बाशा ने कहा था कि अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है। 3 जजों की नई बेंच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे पर बाद में फैसला करेगा। 
 
उच्चतम न्यायालय की सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे के मामले में शुक्रवार को चार अलग-अलग फैसले सुनाए। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि उन्होंने अपने और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा के लिए बहुमत का फैसला लिखा है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने अलग-अलग असहमति वाले फैसले लिखे हैं।
 
उच्चतम न्यायालय ने कहा कि 2006 के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले की वैधता पर निर्णय लेने के लिए नई पीठ के गठन के वास्ते मामले के कागजात प्रधान न्यायाधीश के समक्ष रखे जाएं। उच्चतम न्यायालय के बहुमत के फैसले में एएमयू को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा देने के लिए मानदंड तय किए गए।
 
उच्चतम न्यायालय ने 1967 के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि चूंकि एएमयू केंद्रीय विश्वविद्यालय है इसलिए इसे अल्पसंख्यक संस्थान नहीं माना जा सकता।
 

10:14 AM, 8th Nov
जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज भी धारा 370 पर हंगामा, खुर्शीद शेख ने फिर लहराए पोस्टर। नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा के विधायकों में जमकर हुई नोकझोक। मार्शल की मदद से शेख मुर्शीद को बाहर निकाला गया। गुरुवार को भी सदन में इसी तरह की स्थिति बनी थी।

धक्का मुक्की के बाद भाजपा विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा विधायकों को भी मार्शल की मदद से सदन से बाहर निकाला गया। ALSO READ: 370 पर हंगामा, विधायकों में हाथापाई, जम्मू कश्मीर में मचे दंगल की पूरी कहानी

10:10 AM, 8th Nov
जम्मू कश्मीर के सोपोर में लगातार दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी। सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी। 
 
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक मित्रता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर आधारित है। आपके नेतृत्व में, हमें विश्वास है कि हमारे देश आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे।
 

08:49 AM, 8th Nov
-महाराष्ट्र में आज मोदी की पहली रैली, धुले और नासिक में जनता को संबोधित करेंगे। वे महाराष्‍ट्र में एक हफ्ते में 9 रैलियों को संबोधित करेंगे।
-गृहमंत्री अमित शाह की राज्य में 4 चुनावी रैलियां हैं। राज्य में 20 नवंबर को एक चरण में होना है मतदान। 23 नवंबर को आएंगे चुनाव परिणाम। 
-झारखंड में आज 2 चुनावी रैलियां करेंगे राहुल गांधी। राज्य में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान। 

08:44 AM, 8th Nov
-धारा 370 पर आज भी जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामे के आसार, गुरुवार को सदन में विधायकों के बीच हुई थी हाथापाई। 
-जम्मू कश्मीर के सोपोर में दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी।
-किश्तवाड़ में आतंकियों ने की 2 ग्राम रक्षा गार्ड की हत्या। हत्या के विरोध में सनातन धर्म सभा ने किया किश्तवाड़ बंद का आह्वान। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख