sundarkand

live : वायनाड में लैंडस्लाइड से तबाही, 89 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (16:06 IST)
Live updates : केरल वायनाड में भूस्खलन से तबाही, हादसे में अब तक 89 लोगों की मौत। भूस्खलन में करीब 400 लोग फंसे। 250 लोगों की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी। वेबदुनिया मलयालम के हवाले से पल पल की जानकारी...

04:02 PM, 30th Jul
-वायनाड में मलबे में दबने से 89 लोगों की मौत, 116 घायल।
-केरल में 2 दिन के शोक का ऐलान। सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द।

12:08 PM, 30th Jul
-केरल के वायनाड में भूस्खलन के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 45 हुई।
-भूस्खलन में घायल हुए 70 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
-वायनाड की जिलाधिकारी मेघाश्री डी आर ने बताया कि प्रभावित इलाकों में आपदा राहत कार्य जारी है। NDRF, दमकल विभाग, पुलिस तथा वन, राजस्व एवं स्थानीय स्वशासित विभाग युद्ध स्तर पर बचाव अभियान संचालित कर रहे हैं।

11:26 AM, 30th Jul
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की और उन्हें भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड में सहायता और बचाव के लिए सेना को तैनात करने को कहा। सेना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
-वायनाड भूस्खलन पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि संवेदना उन सभी परिवारों के साथ है। मुझे बताया गया है कि अभी तक हमारी टीमें भारी बारिश के कारण भूस्खलन स्थल तक नहीं पहुंच पाई हैं।
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, केरल के वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं से बहुत चिंतित हूं। एनडीआरएफ युद्ध स्तर पर खोज और बचाव अभियान चला रहा है...मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

10:44 AM, 30th Jul
-वायनाड में रात में 3 बार हुआ भूस्खलन, मृतकों की संख्‍या बढ़कर 36 हुई।
-पीएम मोदी ने किया मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान।
-IMD ने 4 जिलों - कोझिकोड, मलप्पुरम, वायनाड और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया। पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

09:00 AM, 30th Jul
हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल मंगलवार तड़के झारखंड में बड़ाबंबू के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। ALSO READ: झारखंड में बड़ा रेल हादसा, हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी

08:59 AM, 30th Jul
कोचिंग के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 छात्रों की मौत पर नहीं थमा बवाल। मुखर्जी नगर में प्रदर्शन करने वाले छात्र देर रात तक यहां की सड़कों पर जमे रहे। छात्रों ने मुखर्जी नगर की मुख्य सड़क जाम कर दी। छात्र कोचिंग इंस्टीट्यूट दृष्टि के मालिक विकास दिव्यकीर्ति के घर के बाहर भी प्रदर्शन करते दिखे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख