Hanuman Chalisa
✕

live : उमर अब्दुल्ला बने जम्मू कश्मीर के मुख्‍यमंत्री, उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (11:56 IST)
Live updates : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उमर के साथ ही पांच अन्य मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी...


11:41 AM, 16th Oct
-सकीना इट्टू ने ली मंत्री के रूप में शपथ। 
-मेंढर से नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक जावेद राणा ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। 
-नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक जावेद अहमद डार को भी मंत्री के रूप में दिखाथ दिलाई गई। 
-छंब से निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा ने मंत्री के रूप में शपथ ली।  


11:36 AM, 16th Oct
-उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। 
-सुरिंदर चौधरी को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। वे राज्य के नए उपमुख्‍यमंत्री होंगे। 
-नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारुख अब्दुल्ला, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आप नेता संजय सिंह भी समारोह में शामिल। 

11:20 AM, 16th Oct
-शपथ ग्रहण के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे उमर अब्दुल्ला। 
 

11:06 AM, 16th Oct
-श्रीनगर में कुछ ही देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह। 
-शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी श्रीनगर पहुंचे। 
-उमर अब्दुल्ला की सरकार को बाहर से समर्थन दे सकती है कांग्रेस।

10:17 AM, 16th Oct
उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की मजार-ए-अनवर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पठानी सूट और कोट पहने 54 वर्षीय अब्दुल्ला ने पार्टी संस्थापक के स्मारक पर फूल चढ़ाए।
 

10:12 AM, 16th Oct
-उमर अब्दुल्ला आज लेंगे जम्मू कश्मीर के मुख्‍यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ। 
-साढ़े 11 बजे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में लगभग 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।
-मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधि भी इस समारोह में शामिल होंगे। -द्रमुक नेता कनिमोझी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Weather Today : देश के 20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की प्रदर्शन के दौरान खरीदारी की अपील, INDIA Bloc Rally में क्यों शामिल नहीं हो रही CJP, दीपके ने बताया कारण

Panchkula School : तीसरी क्लास का बच्चा बना 'हैवान', पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची को लात-घूंसे बरसाने के बाद मारी ईंटें, CCTV में कैद घटना कैद हुई खौफनाक घटना

उत्तराखंड के युवाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

UP के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बदली बेटियों की जिंदगी, 72 हजार से बढ़कर 88 हजार के पार पहुंचा नामांकन

अगला लेख