Hanuman Chalisa

live : कोलकाता रेप मर्डर केस में भाजपा का सवाल, ममता ने CBI को पहले क्यों नहीं सौंपी जांच?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 अगस्त 2024 (12:28 IST)
live updates : कोलकाता रेप और मर्डर मामले में सीबीआई ने शुरू की जांच, केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत समेत इन मुद्दों पर आज रहेगी सबकी नजर... 

12:39 PM, 14th Aug
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया का कोलकाता रेप मर्डर केस में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला, ममता ने CBI के पहले क्यों नहीं सौंपी जांच?

भाटिया ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स को पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे ममता बनर्जी किसी को बचाने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें आज जवाब देना होगा। पहले 48 घंटे सबूत जुटाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। जब यह अपराध हुआ था, तो ममता बनर्जी ने बयान दिया था कि कुछ दिनों के बाद मामले को CBI को सौंप दूंगी। उनसे सवाल है कि कुछ दिनों के बाद क्यों? मामला तुरंत सीबीआई को क्यों नहीं दिया गया, जिससे निष्पक्ष जांच होती।


12:38 PM, 14th Aug
सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया। ALSO READ: केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, 23 अगस्त को अगली सुनवाई

12:34 PM, 14th Aug
-कोलकाता रेप केस में एक्शन में सीबीआई, कोलकाता पुलिस ने केस डायरी, सबूत और मामले से जुड़े दस्तावेज सीबीआई को सौंपे।
-सीबीआई की टीम में स्वास्थ्य और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमीनार हॉल का दौरा करेगी। इसी हॉल से नौ अगस्त को प्रशिक्षु चिकित्सक का शव बरामद हुआ था।
-पश्चिम बंगाल और राजस्थान समेत कई स्थानों पर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, मरीज परेशान।

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख