Daily Horoscope
✕

टोल कटने से नाराज दबंगों ने टोलकर्मियों को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद, मुकदमा दर्ज

Updated: बुधवार, 14 अगस्त 2024 (12:26 IST)
Tol Plaza Meerut Pauri Highway: मेरठ-पौड़ी हाईवे (Meerut Pauri Highway) पर टोल कटने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ हंगामा काटते हुए मारपीट और फायरिंग कर दी। मंगलवार रात्रि में एक बोलेरो कार सवार युवक मवाना भैंसा थोड स्थित टोल प्लाजा (toll plaza) पर पहुंचता है। फास्टैग (fast tag) से टोल कटने पर नाराजगी जाहिर करते हुए वह टोलकर्मियों से उलझता है और कहासुनी के बाद गाड़ी वहां से लेकर चला जाता है।
 
लगभग 1 घंटे के बाद गाड़ी में साथियों के साथ हॉकी व डंडे लेकर से लैस होकर टोल पर पहुंचता है। दबंग टोल कर्मचारियों के साथ दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट करते हुए वहां बने कैबिन में भी तोड़फोड़ करता है। दबंगों द्वारा की गई वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
ALSO READ: ग्वालियर झांसी टोल प्लाजा पर अंधाधुंध फायरिंग, जान बचाने के चक्कर में 2 की मौत
मंगलवार रात्रि में 11.30 बजे के आसपास टोल कटने से नाराज एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर जमकर बवाल काटा। घटना थाना मवाना क्षेत्र स्थित गांव भैंसा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा की है। इसी क्षेत्र में रहने वाला काबली गेट निवासी सौरभ टोल पर नौकरी करता है। बीती रात्रि में सौरभ का एक बोलेरो सवार युवक से टोल टैक्स को लेकर कहासुनी हो गई। बोलेरो सवार युवक ने पहले खुद कर्मचारियों के साथ अभद्रता की फिर किसी को फोन किया और वहां से चला गया।
 
लगभग 1 घंटे के बाद वह गाड़ी में हॉकी-डंडों से लैस होकर टोल पर पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। मारपीट व तोड़फोड़ के बाद फायरिंग करते हुए आरोपी फरार हो गए। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में सौरभ सहित 2 टोलकर्मी चोटिल हुए हैं जबकि वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है। दोनों घायलों को मवाना सीएचसी में उपचार देकर मेरठ रेफर कर दिया।

ALSO READ: BKU देगी 3 वरिष्ठ नेताओं के आवासों के बाहर धरना, टोल प्लाजा पर भी होगा विरोध प्रदर्शन
 
घटना की जानकारी मिलते ही मवाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को आधार बनाकर हमलावरों की पहचान में जुट गई है। इस घटनाक्रम पर टोल प्लाजा के मैनेजर भूपेन्द्र सिरोही ने पुलिस से शिकायत की है जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए हमलावरों की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि दबंग निकट के गांव के ही हैं।
 
मेरठ-बिजनौर नेशनल हाईवे की लंबाई लगभग 70 किलोमीटर है। अभी यह हाईवे 32 किलोमीटर ही तैयार हो पाया है, निर्माण कार्य पूरा हुए बिना ही यहां पर टैक्स वसूला जा रहा है। आए दिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं लेकिन उसके बावजूद टोल चालू है। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख