ganesh chaturthi

Live Updates : कल हो सकता है गुजरात के नए CM भूपेन्द्र पटेल का शपथ ग्रहण समारोह

Updated: रविवार, 12 सितम्बर 2021 (19:02 IST)
विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में भूपेन्द्र पटेल को नया नेता चुना गया। वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। पटेल पाटीदार समाज से आते हैं और घाटलोदिया सीट से विधायक हैं।


06:44 PM, 12th Sep
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल से की मुलाकात। भूपेंद्र पटेल कल ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ। मीडिया खबरों के मुताबिक कल 2 बजकर 20 मिनट पर हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह।

06:01 PM, 12th Sep
राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल। कल मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
 



04:09 PM, 12th Sep
भूपेन्द्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री। पटेल घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में भूपेन्द्र पटेल के नाम पर सर्वसम्मति बनी। पटेल पाटीदार समुदाय से आते हैं।

03:42 PM, 12th Sep
-भाजपा विधायक दल की बैठक जारी।
-कुछ ही देर में विजय रुपाणी का भाषण होगा।
-रुपाणी रखेंगे नए नए नेता के नाम का प्रस्ताव।

03:20 PM, 12th Sep
-गांधीनगर भाजपा ऑफिस में भाजपा कोर कमेटी की बैठक खत्म।
-कुछ ही देर में शुरू होगी भाजपा विधायक दल की बैठक। इसी में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद। 

03:17 PM, 12th Sep
-मीडिया खबरों के अनुसार, गुजरात के नए सीएम की रेस में आरसी फालदू सबसे आगे।
-आरसी फालदू सौराष्ट्र का जाना-माना चेहरा होने के साथ ही पाटीदार नेता भी हैं।
-नितिन पटेल का दावा भी मजबूत।

02:15 PM, 12th Sep
-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता मनसुख मांडविया गुजरात भाजपा के दफ्तर पहुंचे।
-कुछ ही देर में शुरू होगी भाजपा विधायक दल की बैठक।

01:35 PM, 12th Sep
-पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद जोशी पार्टी दफ्तर पहुंचे।
-गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल गांधीनगर स्थित दफ्‍तर पहुंचे।
-विजय रुपाणी भी भाजपा दफ्तर पहुंचे।

01:24 PM, 12th Sep
 एलओसी से सटे राजौरी जिला के डोरीमान में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को एक आतंकी को ढेर करने में सफलता मिली है। फिलहाल अभी भी दोनों ओर से फायरिंग जारी है क्योंकि 2 से 3 आतंकी अभी भी घेरे में हैं।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर में बादल फटा, 1 की मौत

01:01 PM, 12th Sep
-विधायक दल की बैठक से पहले बोले नितिन पटेल- मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए, जिसे पूरा राज्य जानता हो।
-मीडिया खबरों के अनुसार, सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है नितिन पटेल का नाम।
-कहा- मीडिया का काम है कयास लगाना, जो 5-6 नाम सामने आ रहे हैं। इनके अलावा भी कोई और बन सकता है मुख्‍यमंत्री।

08:30 AM, 12th Sep
-विजय रुपाणी बीच कार्यकाल में पद छोड़ने वाले गुजरात के 14वें मुख्‍यमंत्री।
-उनसे पहले डॉ.जीवराज मेहता, बलवंत राय मेहता, धनश्याम ओझा, चिमनभाई पटेल, बाबूभाई पटेल, माधवसिंह सोलंकी, अमरसिंह चौधरी, छबीलदास मेहता, केशुभाई पटेल, सुरेश चंद्र मेहता, शंकर सिंह वाघेला, दिलीप भाई पारिख और आनंदीबेन पटेल को भी बीच कार्यकाल में पद छोड़ना पड़ा था।

08:22 AM, 12th Sep
-सितंबर के पहले 12 दिनों में मात्र 2 बार घटे पेट्रोल डीजल के दाम।
-आखिरी बार 5 सितंबर को यह 15 पैसे सस्ता हुआ था।
-इस तरह सितंबर में दोनों ईंधनों की कीमतों में 30 पैसे की कमी आई है।
-पिछले 7 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख