शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. little boy salutes security personnel at bengaluru airport
Written By
Last Modified: सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (20:28 IST)

CISF के वाहन को देखकर प्यारी सी मुस्कान के साथ बच्चे के सैल्यूट ने जीता दिल (वीडियो)

CISF के वाहन को देखकर प्यारी सी मुस्कान के साथ बच्चे के सैल्यूट ने जीता दिल (वीडियो) - little boy salutes security personnel at bengaluru airport
बेंगलुरु। प्यारी सी मुस्कान के साथ एक मासूम बच्चा सामने से आ रहे सीआईएसएफ के वाहन को देखकर कुछ पल के लिए अपनी जगह पर ठहर जाता है।
 
अचानक वह बच्चा सैल्यूट करता है, जवाब में वाहन पर सवार सीआईएसएफ का जवान भी मुस्कान के साथ सैल्यूट करता है। इस दृश्य को जिसने भी देखा खुश हुए बिना नहीं रहा। 
 
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो वीडियो बेंगलुरु एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। यह वीडियो देखने के बाद बहुत से लोग भावुक हो गए। वीडियो देखने वाले बच्चे के साथ ही उसके माता-पिता की भी तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
उत्‍तराखंड के आपदा प्रभावितों की सहायता राशि में होगी बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश