सोमवार, 14 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news for 14 October 2024 in India
Last Updated : सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (08:52 IST)

Weather Updates: मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक

दिल्ली में आज गिर सकता है तापमान

Weather Updates: मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक - Latest weather news for 14 October 2024 in India
Weather Updates: मानसून (monsoon) की विदाई के साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। इससे दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अनुसार दिल्ली-NCR में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। लेकिन दिवाली से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
 
दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों पर अब एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। आईएमडी के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR में भी दिखने लगा है। हालांकि इसी बीच आईएमडी ने कुछ राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मध्यप्रदेश व राजस्थान के साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश हो सकती है।ALSO READ: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में डबल मौसमी सिस्टम, भारी बारिश की चेतावनी
 
आजकल गिरेगा दिल्ली का तापमान : दिल्ली-NCR में भले ही दिन में धूप चमक रही हो लेकिन रात होते-होते मौसम बदलने लगा है। तापमान में कमी आने लगी है लेकिन अभी ठंड ने दस्तक नहीं दी है। अभी भी दिल्ली में कई घरों में लोग रात को एसी चलाकर सो रहे हैं। पहाड़ों पर जैसे-जैसे बर्फबारी बढ़ेगी दिल्ली में ठंड भी पड़ने लगेगी। अक्टूबर का आधा महीना बीत गया है ऐसे में अब राजधानी के लोग भी ठंड की तलाश करने लगे हैं। 
 
यूपी में थोड़ा वक्त है अभी : उत्तरप्रदेश में इन दिनों धूप खिल रही है, लेकिन शुक्र है कि इससे ज्यादा गर्मी नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम लगभग यही रहेगा यानी धूप तो रहेगी लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। 17 अक्टूबर तक यूपी में बारिश के कोई आसार नहीं हैं, वहीं 20 तारीख के बाद से यूपी में मौसम करवट बदलेगा और ठंड दस्तक देगी। ऐसे में आज यूपी में दिन बिलकुल साफ रहेगा।ALSO READ: मुंबई में फिर मौसम ने ली करवट, आंधी-तूफान के साथ बारिश, सड़कें पानी में डूबीं
 
पहाड़ी पर बर्फबारी शुरू : पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है। इसके चलते ठंडी हवाओं के कारण कई राज्यों का मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने फिर से 19 अक्टूबर को शिमला में पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना जताई है।
 
मध्यप्रदेश का मौसम : 31 जिलों में होगी बारिश, मंडला में पारा 34 डिग्री के पार : मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम् और उज्जैन संभागों के 31 जिलों में हल्की से लेकर मध्मम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी, अरब सागर में मानसूनी सिस्टम एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनता दिखाई दे रहा है।
 
तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चक्रवात बना : तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चक्रवात बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन बंगाली की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से अरब सागर तक जाती दिखाई दे रही है। इस वजह से प्रदेश में बारिश होगी। हालांकि मौसम विभाग का यह भी कहना है कि प्रदेश के 48 जिलों से मानसून विदा ले चुका है। इस बीच मंडला जिले में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री पहुंच गया है।ALSO READ: Weather Updates: दिल्ली नोएडा में 15 अक्टूबर के बाद शुरू होगी ठंड, इन राज्यों में बारिश की संभावना
 
खंडवा में बारिश की संभावना : खंडवा में मानसून का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी बूंदाबांदी और कभी तेज बारिश हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। 14 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 16, 17 और 18 अक्टूबर को बारिश की स्थिति कमजोर होने की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
कौन है बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे, क्या है पटियाला जेल का कनेक्शन?