शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. latest price of petrol diesel
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 मई 2023 (12:32 IST)

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमत में हुई मामूली गिरावट, जानिए देश में क्या है पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमत में हुई मामूली गिरावट, जानिए देश में क्या है पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव - latest price of petrol diesel
Petrol Diesel Prices नई दिल्ली। आज शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट देखने में आई है। कच्चा तेल (crude oil) 1.17 फीसदी टूटकर 70.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 74.17 डॉलर पर बिक रहा है।
 
पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव तेल मार्केटिंग कंपनियों ने जारी कर दिए हैं। ईंधन दामों में हर सुबह 6 बजे संशोधन किया जाता है और इसी के बाद नए भाव जारी किए जाते हैं। राजस्थान में पेट्रोल 69 पैसे घटकर 108.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसी तरह यहां डीजल 63 पैसे गिरकर 93.47 रुपए में बिक रहा है।
 
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 13 और डीजल 12 पैसे सस्ता बिक रहा है। उधर हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 24 और डीजल की कीमत 21 पैसे बढ़ गई है। मध्यप्रदेश, केरल, हरियाणा में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल क्रमश: 10 और 9 पैसे महंगा हुआ है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.73 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 और 
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Karnataka Assembly Election Result 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम : दलीय स्थिति