गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 27 November 2024
Last Updated : बुधवार, 27 नवंबर 2024 (10:47 IST)

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं कीमतें

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने आज बुधवार, 27 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर इनके दामों में इजाफा होता है। इनकी कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। जानिए कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम क्या हैं?ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दामों में हुआ बदलाव, जानें कहां है सस्ता और कहां महंगा
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 और पटना में पेट्रोल 105.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल के दामों में कोई संशोधन नहीं, जानें आपके नगर में ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अडाणी ग्रीन एनर्जी का दावा, गौतम अडाणी ने नहीं किया FCPA का उल्लंघन