• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 12 February 2025
Last Updated : बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (12:33 IST)

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें नई कीमतें

देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं और हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें नई कीमतें - Latest Petrol Diesel Prices for 12 February 2025
Petrol Diesel Prices: भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। आज बुधवार, 12 फरवरी के दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों (Oil Companies) ने वेबसाइट पर ताजा भावों को अपडेट कर दिया है लेकिन आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जानिए।

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: बजट के बाद क्रूड ऑइल के दामों में आई तेजी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
प्रतिदिन सुबह 10 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 10 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 10 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
निर्धारित समय से थोड़ा पहले वापस लाए जाएंगे अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे NASA के 2 यात्री