1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 2 NASA astronauts stranded in the space station will be brought back

निर्धारित समय से थोड़ा पहले वापस लाए जाएंगे अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे NASA के 2 यात्री

Sunita Williams
NASA astronauts: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) सहित अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के 2 अंतरिक्ष यात्रियों को निर्धारित समय से थोड़ा पहले पृथ्वी पर वापस लाया जा सकता है। नासा ने केप केनवरल (USA) में यह जानकारी दी।ALSO READ: सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में बनाया नया रिकॉर्ड, 62 घंटे और 6 मिनट तक की चहलकदमी
 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को कहा कि 'स्पेसएक्स' आगामी अंतरिक्ष यात्री उड़ानों के लिए कैप्सूल बदलेगा ताकि बुच विल्मोर और सुनी (सुनीता) विलियम्स को मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत के बजाय मार्च के मध्य में वापस लाया जा सके। वे 8 महीने से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं।ALSO READ: Artemis 2: NASA के चंद्रयान से चांद की परिक्रमा करेंगे 4 यात्री, कई मायनों में ऐतिहासिक होगी यह यात्रा
 
नासा के वाणिज्यिक क्रू प्रोग्राम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने एक बयान में कहा कि अंतरिक्ष यात्रा अप्रत्याशित चुनौतियों से भरी हुई है। परीक्षण पायलटों को जून में बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल पर वापस लाया जाना था। लेकिन कैप्सूल को अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने में इतनी परेशानी हुई कि नासा ने इसे खाली वापस लाने का फैसला किया।
 
इसके बाद स्पेसएक्स ने अधिक तैयारियों की आवश्यकता के मद्देनजर नए कैप्सूल को भेजने में देरी कर दी जिसकी वजह से विल्मोर और विलियम्स को वापस लाने के मिशन में और देर हुई। अब 12 मार्च को नए कैप्सूल का प्रक्षेपण किया जाएगा। इस पुराने कैप्सूल को पहले ही एक निजी चालक दल को सौंप दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें नई कीमतें