kundali milan
✕

Lalit Modi : ललित मोदी को 2 हफ्ते में दूसरी बार हुआ Corona, अभी भी 24 घंटे ऑक्‍सीजन पर

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (23:05 IST)
नई दिल्ली। आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी (Lalit Modi) 2 हफ्ते में दूसरी बार कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए हैं। मैक्सिको सिटी में रह रहे ललित मोदी को उनके बेटे और डॉक्टर्स एयरलिफ्ट करके लंदन ले गए और वहां उनका इलाज कराया। अभी भी उन्‍हें 24 घंटे बाहरी ऑक्सीजन पर ही रहना पड़ता है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसकी जानकारी दी।

खबरों के अनुसार, ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्‍ट में कहा कि उनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इस दौरान मोदी ने तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वे अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं।

मोदी ने कहा, इन्फ्लूएंजा व गहरे निमोनिया के साथ ही 2 हफ्ते में 2 बार कोरोना पॉजिटिव होने और फिर 3 हफ्ते तक क्वारंटाइन रहने के बाद अब हालत स्थिर है। उन्‍होंने कहा, अभी पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा, वर्तमान में 24 घंटे बाहरी ऑक्सीजन पर हूं।

उन्‍होंने कहा, डॉक्टर और बेटा कुशल एयर एम्बुलेंस से मुझे लंदन लाए और मेरा इलाज कराया। इस वजह से मैं मौत के मुंह से वापस आ सका। एक डॉक्टर ने मैक्सिको सिटी में मेरी देखभाल की और दूसरे ने मेरा लंदन में ख्याल रखा। ललित मोदी ने उनका ख्याल रखने वाले डॉक्टरों का भी शुक्रिया अदा किया।

ललित मोदी ने कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप के कयास लगने लगे हैं। दरअसल, ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल के बायो से सुष्मिता का नाम हटा दिया है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

अगला लेख