सम्बंधित जानकारी
- तापसी पन्नू ने कभी नहीं पकड़ा था बैट, 'शाबाश मिट्ठू' के लिए करना पड़ी इतनी तैयारी
- क्या बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे सुष्मिता सेन और ललित मोदी? वायरल हो रहा पुराना ट्वीट
- कॉफी विद करण 7 : टीचर संग फ्लर्ट करती थीं जाह्नवी कपूर, बताई मजेदार वजह
- ललित मोदी से पहले इन लोगों को डेट कर चुकी हैं सुष्मिता सेन
- सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर सुन भाई राजीव सेन को लगा झटका, बोले- बहन से बात करूंगा...
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप पर एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने दी यह प्रतिक्रिया | rohman shawl reacts sushmita sen and lalit modi relationship
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है। ललित मोदी ने सुष्मिता संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते के बारे में बताया। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
अब सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप पर एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिंकविला से बातचीत के दौरान रोहमन ने कहा, 'चलो उनके लिए खुश रहें ना। प्यार सुंदर है। मुझे बस इतना पता है कि अगर उन्होंने किसी को चुना है, तो वह इसके लायक है।'
बता दें कि सुष्मिता सेन ने काफी समय तक अपने से 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट किया था। दोनों का रिश्ता 2018 में शुरू हुआ था। अक्सर सुष्मिता और रोहमन की शादी की खबरें भी आती थीं। लेकिन 6 महीने पहले यह कपल अलग हो गया।
