dharma sangrah
✕

कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 2 मुठभेड़ों में 5 आतंकवादी ढेर

Updated: रविवार, 30 जनवरी 2022 (10:05 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पिछले 12 घंटे में 2 अलग-अलग मुठभेड़ों में लश्कर ए-तैयबा तथा जैश ए-मोहम्मद के 5 आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों ने जैश का कमांडर जहिद वानी भी शामिल है।
 
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के नायरा गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की एक संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए।
 
वहीं एक अन्य मुठभेड़ बड़गाम के बडगाम के चरार-ए-शरीफ क्षेत्र में हुई। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने संदिग्ध जगह पर पहुंची, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया और एक एके 56 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
 
Koo App
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों 2022 के पहले माह में अब तक 21 आतंकवादियों को मार गिराया है। साथ ही कई सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख