dharma sangrah
✕

कांग्रेस और जद(एस) ने बनाई समन्वय समिति, जल्द तय होगा 'साझा एजेंडा'

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (13:12 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक में गठबंधन सरकार के कामकाज के निर्बाध और सुचारू रूप से संचालन के लिए कांग्रेस और जद(एस) ने पांच सदस्यीय समन्वय एवं निगरानी समिति का गठन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस समिति के चेयरमैन और जद(एस) के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर दानिश अली संयोजक होंगे।


समिति में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी केसी वेणुगोपाल भी शामिल हैं। कांग्रेस और जद(एस) ने यह भी तय किया है कि दोनों दलों के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों के आधार पर 'शासन के लिए साझा एजेंडा' जल्द तैयार किया जाएगा और इसे जनता के बीच पेश किया जाएगा।

जद(एस) महासचिव दानिश अली ने बताया कि कल बेंगलुरु में दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने विभागों के बंटावरे से जुड़े गतिरोध को खत्म करने के साथ ही इस समिति का गठन किया और शासन के लिए साझा एजेंडा तैयार करने पर सहमति जताई। दोनों दलों के बीच सहमति बनी है कि यह समिति महीने में कम से कम एक बार बैठक करेगी और राज्य के सभी विधायी बोर्डों/निगमों में नियुक्तियों को भी इस समन्वय समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की जाएंगी।

दानिश अली ने कहा, दोनों पार्टियां अगला लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। सीटों का तालमेल बाद में होगा। यह गठबंधन सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के अनुसार, कांग्रेस गृह, सिंचाई, बेंगलुरु शहर विकास, उद्योग एवं चीनी उद्योग, स्वास्थ्य, राजस्व, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, कृषि, आवास, चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक कल्याण, वन एवं पर्यावरण, श्रम, खान एवं भूविज्ञान जैसे विभाग अपने पास रखेगी।

इसके अलावा नागरिक आपूर्ति, हज, वक्फ एवं अल्पसंख्यक मामले, कानून एवं संसदीय मामले, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना तकनीक/ बायो टेक्नोलॉजी, युवा, खेल एवं कन्नड़ संस्कृति, पत्तन और इनलैंड ट्रांसपोर्ट विकास भी कांग्रेस के पास होंगे। वहीं जद(एस) को वित्त, आबकारी, खुफिया, सूचना, योजना एवं सांख्यिकी, लोक निर्माण विभाग, बिजली, पर्यावरण, शिक्षा जैसे विभाग मिलेंगे। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख