Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मौत की आंधी, 24 की मौत

शनिवार, 2 जून 2018 (12:47 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार रात आए आंधी-तूफान से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं। इनमें से ज्यादातर की मौत पेड़ गिरने और मकान गिरने से हुई है। पश्चिम बंगाल में भी बिजली गिरने की वजह से नौ लोगों के मारे जाने और कम से कम 12 के घायल होने की खबर है।
 
उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभावित सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 24 घंटे के अंदर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाए और उनकी हरसंभव मदद करें।
 
एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि आज सुबह पौने ग्यारह बजे तक राज्य मुख्यालय पर मिली जानकारी के अनुसार कल रात आए आंधी तूफान से सर्वाधिक नुकसान मुरादाबाद जिले में हुआ। यहां सात लोगों की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। मुजफफरनगर जिले में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, मेरठ में दो लोगों की मौत, अमरोहा में एक व्यक्ति की मौत तथा चार लोग घायल और संभल में तीन लोगों की मौत हुई है।
 
उन्होंने बताया कि इन सभी जिलों में यह हादसे पेड़ और मकान गिरने से हुए जबकि अमरोहा जिले में एक व्यक्ति की मौत टीन शेड गिरने से हुई।
 
उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वह तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाए और 24 घंटे के अंदर पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचा दी जाए। (भाषा) 

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख