ramcharitmanas

कारगिल विजय दिवस : राष्ट्रीय स्मारक पर रक्षामंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Updated: रविवार, 26 जुलाई 2020 (11:44 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर देश की जीत को 21 साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को यहां राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय सेना ने कारगिल की बर्फीली पहाड़ियों पर करीब 3 महीने चले युद्ध के बाद 26 जुलाई, 1999 को 'ऑपरेशन विजय' सफलतापूर्वक पूरा होने और जीत की घोषणा की थी।

इस युद्ध में देश के 500 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। सिंह ने कहा, मैं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सभी भारतीय नागरिकों को बधाई देता हूं। जिन जवानों के बलिदान की बदौलत हमने कारगिल युद्ध जीता था, वे सशस्त्र बलों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।

राजनाथ सिंह के अलावा रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने भी राष्ट्रीय समर स्मारक में अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिल युद्ध में भारत की जीत मनाने के लिए 26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' मनाया जाता है।(भाषा)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

रामलला से धोखा! चेन्नई की महिला ने 4 करोड़ का दिया था चेक, खाते में सिर्फ 3 रुपए

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

अगला लेख