ganesh chaturthi

Live Updates : मन की बात में पीएम मोदी ने किया कारगिल युद्ध के वीर जवानों को याद

Updated: रविवार, 26 जुलाई 2020 (12:01 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी...


12:00 PM, 26th Jul
-प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के बिहार, झारखंड एवं पूर्वोत्तर समेत विभिन्न राज्यों के समूहों के प्रयासों की प्रशंसा की।
-मास्क पहनने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के खतरे से निपटने पर कहा।
-कोरोनावायरस का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है, हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है।


11:39 AM, 26th Jul
- 7 अगस्त को National Handloom Day है। भारत का Handloom, हमारा Handicraft, अपने आप में सैकड़ो वर्षों का गौरवमयी इतिहास समेटे हुए है।
-अभी कुछ दिन बाद रक्षाबंधन का पावन पर्व आ रहा है। मैं, इन दिनों देख रहा हूँ कि कई लोग और संस्थायें इस बार रक्षाबंधन को अलग तरीके से मनाने का अभियान चला रहें हैं। कई लोग इसे Vocal for local से भी जोड़ रहे हैं, और, बात भी सही है


11:13 AM, 26th Jul
-आप कल्पना कर सकते हैं–ऊचें पहाडों पर बैठा हुआ दुश्मन और नीचे से लड़ रही हमारी सेना, हमारे वीर जवान लेकिन जीत पहाड़ की ऊँचाई की नहीं,भारत की सेनाओं के ऊँचे हौंसले और सच्ची वीरता की हुई: पीएम श्री नरेंद्र मोदी
-कारगिल का युद्ध जिन परिस्थितियों में हुआ था, वो भारत कभी नहीं भूल सकता। पाकिस्तान ने बड़े-बड़े मनसूबे पालकर भारत की भूमि हथियाने और अपने यहाँ चल रहे आन्तरिक कलह से ध्यान भटकाने को लेकर दुस्साहस किया था।


11:12 AM, 26th Jul
-मैं,आज सभी देशवासियों की तरफ से हमारे इन वीर जवानों के साथ-साथ, उनकी माताओं को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने, माँ-भारती के सच्चे सपूतों को जन्म दिया।
-मेरा, देश के नौजवानों से आग्रह है, कि आज दिन-भर कारगिल विजय से जुड़े हमारे जाबाजों की कहानियाँ, वीर-माताओं के त्याग के बारे में, एक-दूसरे को बताएँ, share करें।
-साथियो, उस समय, मुझे भी कारगिल जाने और हमारे जवानों की वीरता के दर्शन का सौभाग्य मिला, वो दिन, मेरे जीवन के सबसे अनमोल क्षणों में से एक है।


11:09 AM, 26th Jul
-इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून को Mann Ki Baat के जरिए लोगों को संबोधित किया था।
-पीएम मोदी ने​ पिछली बार के संबोधन में चीन को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर भारत दोस्ती निभाना जानता है तो आंख में आंख डालकर उचित जवाब देना भी जानता है।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख