dipawali
✕

विश्वनाथन आनंद की लगातार 5वीं हार, 'लीजेंड्स ऑफ चेस' में मिली शिकस्‍त

Updated: रविवार, 26 जुलाई 2020 (11:01 IST)
चेन्नई। भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को 150000 डॉलर इनामी 'लीजेंड्स ऑफ चेस' ऑनलाइन टूर्नामेंट में हंगरी के पीटर लेको के खिलाफ 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा, जो उनकी लगातार पांचवीं हार है।

पूर्व विश्व चैंपियन आनंद ने अच्छी शुरुआत करते हुए बेस्ट ऑफ फोर बाजी के मुकाबले की पहली बाजी जीती जिसके बाद अगली 2 बाजियां ड्रॉ रहीं। लेको ने इसके बाद अंतिम बाजी जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया।

हंगरी के खिलाड़ी ने इसके बाद टाईब्रेक जीतकर आनंद की एक और हार सुनिश्चित की। आनंद अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाए हैं और अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहे हैं।

मैग्नस कार्लसन शतरंज टूर पर पहली बार खेल रहे आनंद को इससे पहले पीटर स्विडलर, मैग्नस कार्लसन, व्लादिमीर क्रैमनिक और अनीष गिरी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन ने जोरदार वापसी करते हुए अनुभवी वेसिल इवानचुक को 3-2 से हराया।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख