ramcharitmanas
✕

मैच के दूसरे दिन ब्रॉड और एंडरसन का तूफानी प्रदर्शन, वेस्‍टइंडीज संकट में

Updated: रविवार, 26 जुलाई 2020 (00:40 IST)
मैनचेस्टर। तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 62 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद 2 विकेट निकालकर इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

ब्रॉड की 62 रन की आतिशी पारी से इंग्लैंड ने पहली पारी में 369 रन बनाए जबकि वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खराब रोशनी के कारण निर्धारित समय से पहले समाप्त किए जाने तक अपने छह विकेट मात्र 137 रन पर गंवा दिए थे और वह पहली पारी में 232 रन पीछे है।

ब्रॉड और उनके जोड़ीदार जेम्स एंडरसन ने दो-दो विकेट लेकर वेस्‍टइंडीज को झकझोर दिया। जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट लिया। स्टंप्स के समय कप्तान जैसन होल्डर 24 और शेन डावरिच 10 रन बनाकर क्रीज पर थे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख