shradh paksha
✕

दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, कपिल मिश्रा को मिलेगी Y श्रेणी की सुरक्षा

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (10:22 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता और मॉडल टाउन से पार्टी के टिकट पर हाल ही में चुनाव लड़ चुके कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। कपिल मिश्रा अपने विवादास्पद बयानों को लेकर जाने जाते हैं। उन पर दिल्ली में दंगे भड़काने का आरोप है।
 
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के मुताबिक कपिल मिश्रा को यह सुरक्षा उन्हें मिली धमकी के आधार पर दी गई है। साथ ही पुलिस अपने ऊपर ऐसा कोई आरोप नहीं लेना चाहती थी जिसके आधार पर यह कहा जाए कि पुलिस की लापरवाही के चलते कपिल मिश्रा के ऊपर हमला हो गया।
 
कपिल के साथ ही सीलमपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कौशल मिश्रा को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है। कौशल मिश्रा को कुख्यात गैंगस्टर नासिर से पहले ही धमकी मिली हुई है। दोनों नेता मौजपुर चौक पर बवाल वाले दिन वहीं थे।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में हाल ही में हुई हिंसा में 42 लोग मारे गए थे। दिल्ली पुलिस ने 334 एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में 33 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 44 केस आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख