sundarkand
✕

फिर जारी होगा डेथ वारंट, निर्भया के दोषियों को अब 15 दिन नहीं होगी फांसी

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (09:48 IST)
नई दिल्ली। निर्भया मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को फांसी की सजा पर एक बार फिर रोक लगा दी। फांसी के लिए अदालत फिर एक नया डेथ वारंट जारी करेगी और आरोपियों को कम से कम 15 दिन का समय मिल जाएगा।

ALSO READ: निर्भया मामला : दिल्ली सरकार ने की पवन गुप्ता की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश
निर्भया के चारों दोषियों पवन गुप्ता, अक्षय ठाकुर, मुकेश सिंह और विनय शर्मा ने अपने सभी कानूनी विकल्प सोमवार तक पूरी तरह आजमा लिए हैं। अत: यह निर्भया मामले में आखिरी वारंट होगा और दोषियों के पास फांसी से बचने का अब कोई मौका नहीं होगा।
 
उल्लेखनीय है कि निर्भया मामले में दोषियों के खिलाफ 3 बार डेथ वारंट जारी किया जा चुका है। हर बार वकील एपी सिंह की मदद से निर्भया के गुनहगार अपनी तिकड़मों से फांसी टलवाने में सफल रहे। 

ALSO READ: कानूनी दांवपेंच में उलझी निर्भया के गुनहगारों की फांसी
क्या होता है डेथ वारंट : दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) का फॉर्म नंबर 42 दोषी को फांसी की सजा का अनिवार्य आदेश है। इसे डेथ वारंट या ब्लैक वारंट कहा जाता है। इसे 'वारंट ऑफ एक्जीक्यूशन ऑफ ए सेंटेंस ऑफ डेथ' भी कहा जाता है। किसी भी अपराधी को जिसे अदालत ने मृत्युदंड दिया है, फांसी से पहले अदालत डेथ वारंट जारी करती है। इस वारंट के बिना किसी भी कैदी को फांसी की सजा नहीं दी जा सकती।
 
कब जारी होता है डेथ वारंट : डेथ वारंट फांसी की सजा से 2 हफ्ते पहले जारी किया जाता है। डेथ वारंट जारी करने से पहले जज दोषी या उसके वकील से बात करता है। दोषी को बता दिया जाता है कि उसे फांसी की सजा कब दी जाएगी। इससे वह व्यक्ति जिसे फांसी की सजा दी जा रही है, खुद से मानसिक रूप से इसके लिए तैयार कर लेता है।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

CM धामी ने किया 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का शुभारंभ', खटीमा में हुआ रोड शो, निकली भव्य शोभायात्रा

'खाकी से ही खुद को असुरक्षित महसूस कर रही महिलाएं': जंतर-मंतर विवाद पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ने का मंच बनेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

अगला लेख