suvichar
✕

गंदगी किसी भी समाज के लिए अभिशाप है : रामनाथ कोविंद

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (20:23 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पद संभालने के बाद पहली बार प्रदेश के दौरे पर पहुंचे रामनाथ कोविंद आज अपने गृह जनपद कानपुर में थे। कानपुर के ईश्वरीगंज गांव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वच्छता अभियान शुरू करने वाले पांच लोगों का सम्मान किया। 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम की शुरुआत की।
 
राष्ट्रपति ने ईश्वरीगंज के लोगों को बधाई दी। रामनाथ कोविंद ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है। गंदगी किसी भी समाज के लिए अभिशाप है। इससे भी बीमारियां होती है। स्वच्छ्ता सच्चे रूप में मानवता की सेवा है। मुझे विश्वास है कि स्वच्छता का संकल्प लेकर राष्ट्र निर्माता की अपनी-अपनी भूमिका को हम सब सफलतापूर्वक अदा करेंगे। 
'स्वच्छता ही सेवा’ का यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन को ताकत देने का देशव्यापी प्रयास है। स्वच्छता के लिए सदियों पुरानी आदतों को बदलना है। यह समाज की सोच में बदलाव का अभियान हैस्वच्छता केवल सफाई कर्मियों और सरकारी विभागों की ही ज़िम्मेदारी नहीं है। 
 
गांधीजी ने खुद सफाई करते हुए सबको यह सिखाने की कोशिश की स्वच्छ भारत मिशन द्वारा स्वच्छता को एक सामूहिक मुद्दा बनाया गया है लेकिन आम जनता के सहयोग के बिना यह मिशन पूरा नहीं हो सकता है। स्वच्छ भारत की नींव पर ही स्वस्थ भारत और समृद्ध भारत का निर्माण होगा। 
उन्होंने कहा की 6.50 करोड़ लोग मानसिक बीमारी से जूझ रहे है, जहाँ शौचालय नहीं है। शौचालय नहीं होने से शादी न करने वाली बेटियों को बधाई। उत्तर प्रदेश खुले में शौच मुक्त होने में अब पीछे नहीं रहेगा। 
 
कार्यक्रम को राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती तथा क्षेत्रीय सांसद मुरली मनोहर जोशी ने भी सम्बोधित किया।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख