sundarkand
✕

सेंसेक्स सातवें दिन बढ़त में, निफ्टी सपाट

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (20:12 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित रुझानों के बीच घरेलू स्तर आईटी और तेल एवं गैस समूह की कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को लगातार सातवें दिन बढ़त बनाने में सफल रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.68 अंक की बढ़त लेकर 32,272.61 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई का निफ्टी 1.20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 10,085.40 अंक पर रहा। बीएसई के अधिकांश समूह गिरावट में रहे, लेकिन सेंसेक्स में अधिक भारांक में रहने वाले शेयरो में हुई लिवाली से यह बढ़त बनाने में सफल रहा। 
 
बीएसई में कुल 2,725 कंपिनयों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,112 बढ़त में और 1,457 गिरावट में रहे जबकि 156 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में बढ़त में रहने वाले समूहों में आईटी 1.04 प्रतिशत, टेक 0.77 प्रतिशत, धातु 0.29 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.28 प्रतिशत, ऑटो 0.15 प्रतिशत, सीडीजीएंडएस 0.26 प्रतिशत, एनर्जी 0.25 प्रतिशत, बेसिक मटिरियल 0.05 प्रतिशत शामिल हैं।
 
गिरावट में रहने वालों में पावर 0.90 प्रतिशत, रियल्टी 0.49 प्रतिशत, यूटिलिटी 0.54 प्रतिशत, टेलीकॉम 0.56 प्रतिशत, बैंकिंग 0.35 प्रतिशत, सीजी 0.36 प्रतिशत, इंडस्ट्रीयल 0.22 प्रतिशत, हेल्थकेयर 0.19 प्रतिशत, एफएमसीजी 0.26 प्रतिशत और वित्त 01.4 प्रतिशत शामिल हैं।
 
बीएसई का सेंसेक्स 34 अंकों की गिरावट लेकर 32,207.63 अंक पर खुला। इसी बीच एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर शुरू हुई लिवाली से यह 32,356.11 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लेकिन यूरोपीय बाजार के गिरावट के साथ खुलने से बने दबाव में यह 32,138.38 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। कारोबार के अंतिम सत्र में हुई लिवाली से यह शुरुआती गिरावट से उबरकर पिछले दिवस के 32,241.93 अंक की तुलना में 30.68 अंक अर्थात 0.10 प्रतिशत बढ़कर 32,272.61 अंक पर रहा। 
 
इसी तरह से एनएसई का निफ्टी भी 24 अंकों की गिरावट लेकर 10,062.35 अंक पर खुला और लिवाली के बल पर यह 10,115.15 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। इसी बीच हुई बिकवाली से यह 10,043.65 अंक के निचले स्तर तक लुढ़का। अंत में कुछ सुधार होने के बावजूद निफ्टी पिछले दिवस के 10,086.60 अंक की तुलना में 1.20 अंक अर्थात 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर 10,085.40 अंक पर रहा। (वार्ता)
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख