dharma sangrah
✕

कांचीपुरम मठ में शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती को अंतिम विदाई

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (12:15 IST)
कांचीपुरम। कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती को गुरुवार को शंकर मठ परिसर में महासमाधि दी गई।

पार्थिव देह को दफनाने की प्रकिया जिसे 'वृंदावन प्रवेशम' कहा जाता है, अभिषेकम् अथवा स्नान के साथ शुरू हुई। अभिषेकम् के लिए दूध एवं शहद जैसे पदार्थों का इस्तेमाल किया गया।
 
अभिषेकम की प्रक्रिया श्री विजयेन्द्र सरस्वती तथा परिजन की मौजूदगी में पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मठ के मुख्य प्रांगण में हुई। बाद में शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती के पार्थिव शरीर को मुख्य हॉल से निकालकर वृंदावन एनेक्सी ले जाया गया, जहां श्री चन्द्रशेखरेन्द्र सरस्वती को समाधि दी गई थी।
 
बेंत की एक बड़ी टोकरी में शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती के पार्थिव शरीर को बैठी हुई मुद्रा में डालकर 7 फुट लंबे और 7 फुट चौड़े गड्ढे में नीचे उतारा गया। उसके ऊपर शालिग्राम रखा गया। गड्ढे को जड़ी-बूटी, नमक और चंदन की लकड़ी से भर दिया गया। बाद में कबालमोक्षम् किया गया।
 
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, राज्य के शिक्षामंत्री केए सेंगोतैयां एवं अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित की।  (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

अगला लेख