बुधवार, 4 अक्टूबर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Justice DY Chandrachud and Justice Hima Kohli heard 75 cases till 9.15 pm
Written By
पुनः संशोधित: शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (00:03 IST)

सुप्रीम कोर्ट ने रात सवा 9 बजे तक की 75 मामलों की सुनवाई

नई दिल्ली। दशहरा की छुट्टी शुरू होने से पहले 75 सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई पूरी करने के लिए उच्चतम न्यायालय की एक पीठ शुक्रवार को निर्धारित अवधि से करीब 5 घंटे देर तक बैठी। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने रात 9 बजकर 10 मिनट तक सुनवाई की।

सुबह में जब मामले की सुनवाई शुरू हुई, एक वकील ने सूची में अंतिम पायदान पर सूचीबद्ध अपने महत्वपूर्ण मामले का उल्लेख किया। इस पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, चिंता न करें, मैंने अपने परिजनों को कहा है कि आज मैं सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई पूरी किए बिना घर नहीं आऊंगा।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, मैंने उन्हें कहा है कि वे मेरा इंतजार न करें। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश सामान्यतया सुबह साढ़े 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक सुनवाई करते हैं। शीर्ष अदालत में दशहरा की छुट्टी 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक होगी। Edited by : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
Weather Update : 13 अक्टूबर के बाद ही लौटेगा मानसून, 5 अक्टूबर से फिर होगी बारिश