• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Justice Bhushan Ramakrishna Gavai will be the 52nd Chief Justice
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 14 मई 2025 (11:01 IST)

न्यायमूर्ति बीआर गवई बने भारत के 52वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति गवई को राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली।

Bhushan Ramakrishna Gavai
BR Gavai CJI India: न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई (Bhushan Ramakrishna Gavai) ने बुधवार को देश के 52वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। न्यायमूर्ति गवई को राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली। उन्होंने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली है, जो 65 वर्ष की आयु होने पर मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए।
न्यायमूर्ति गवई को 24 मई 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उनका कार्यकाल 6 महीने से अधिक समय का होगा और वे 23 नवंबर तक पद पर रहेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
पहलगाम के पर्यटन को आतंकी हमले का झटका, हजारों लोगों की आजीविका छिनी