Hanuman Chalisa
✕

RG Kar Case: कनिष्ठ चिकित्सकों का अनशन 12वें दिन भी जारी, एक चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती कराया

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (12:01 IST)
RG Kar Case: कोलकाता के आर.जी. कर (R.G. Kar) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक (doctor) के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कनिष्ठ चिकित्सकों का आमरण अनशन बुधवार को लगातार 12वें दिन जारी है।ALSO READ: RG Kar Case: कनिष्ठ चिकित्सकों का आमरण अनशन 10वें दिन भी जारी, 1 और चिकित्सक की हालत बिगड़ी
 
चिकित्सकों की भूख हड़ताल 5 अक्टूबर को शुरू हुई : चिकित्सकों की भूख हड़ताल 5 अक्टूबर को शुरू हुई और इसी दिन से हड़ताल पर बैठे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरव दत्ता को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जलपाईगुडी स्थित अस्पताल के सीसीयू में उनका उपचार किया जा रहा है। इस भूख हड़ताल में मंगलवार को स्पंदन चौधरी और रूमेलिका कुमार भी शामिल हो गए।
 
कनिष्ठ चिकित्सकों ने बुधवार को दावा किया कि मंगलवार का 'द्रोह कार्निवल', न्याय के साथ-साथ अपनी सुरक्षा की मांग के लिए आवाज उठाने की खातिर सभी वर्ग के लोगों को अधिकाधिक संख्या में एक साथ लाने में सफल रहा। उन्होंने अपने आंदोलन को और तेज करने की बात कही।ALSO READ: RG Kar Case : डॉक्‍टरों की भूख हड़ताल का 9वां दिन, खराब हो रही स्थिति, 3 चिकित्सकों की बिगड़ी तबीयत
 
आम नागरिक इस नेक काम के लिए हमारे साथ : आंदोलनकारी चिकित्सक देबाशीष हलदर ने कहा कि मंगलवार को दुनिया ने देखा कि लोग न्याय पाने के लिए कितने उत्सुक हैं। हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि इतने सारे लोग खासतौर पर आम नागरिक इस नेक काम के लिए हमारे साथ हैं।ALSO READ: RG Kar Incidence: ड्यूटी पर लौटे हड़ताली चिकित्सक, 42 दिन बाद आंशिक रूप से शुरू किया काम
 
उन्होंने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे अन्य चिकित्सकों की स्वास्थ्य स्थिति भी बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई और बीमार पड़ता है तो हम स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हम अपने सहयोगियों के लिए जान देने को तैयार हैं। प्रदर्शनकारी चिकित्सक आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मृत पाई गई महिला चिकित्सक के लिए न्याय और राज्य के स्वास्थ्य सचिव एन.एस. निगम को तत्काल पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।ALSO READ: RG Kar Hospital: बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल 36वें दिन भी जारी, डॉक्टर अपनी मांग पर अड़े
 
उनकी अन्य मांगों में राज्य के सभी अस्पतालों एवं चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए केंद्रीकृत रेफरल प्रणाली की स्थापना करना, बिस्तर रिक्ति निगरानी प्रणाली का कार्यान्वयन और कार्यस्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना, ऑन-कॉल रूम तथा शौचालय आदि के लिए आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित करने के वास्ते कार्यबल का गठन शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख