Hanuman Chalisa
✕

JioBharat : देश का पहला 'सेफ्टी फर्स्ट' मोबाइल फोन

Updated: बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 (14:28 IST)
  • लोकेशन मॉनिटरिंग, यूसेज मैनेज और रीयल टाइम फोन हेल्थ फीचर
  • कीमत मात्र 799 रुपए
  • जियो स्टोर्स, प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स, जियोमार्ट, अमेज़न और स्विगी इंस्टामार्ट पर उपलब्ध
JioBharat mobile phone : जियोभारत सीरीज का मौजूदा मोबाइल फोन नए सेफ्टी-शील्ड फीचर के साथ बाजार में उतरने को तैयार है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में रिलायंस जियो ने इस पावरपैक्ड मोबाइल फोन के फीचर्स से पर्दा हटाया। फोन की खासियत है कि हमेशा कनेक्टेड रहने के साथ यह आपके अपनों को स्कैम और फ्रॉड से सुरक्षा देगा। इसे खासतौर पर बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों की सुरक्षा और कनेक्टिविटी के लिए एक स्मार्ट सॉल्युशन के तौर पर डिज़ाइन किया गया है। देश के सबसे किफ़ायती फ़ोन में से एक, जियोभारत की कीमत मात्र 799 रुपए है।

इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी ने विकराल रूप ले लिया है। परिवारों में इस बात की चिंता बनी रहती है कि आपके अपने इस वक्त कहां हैं? जियोभारत फोन के सेफ्टी फीचर इसी चिंता से मुक्त कराते हैं। आपके अपने कहीं भी हों उनके ठिकाने या लोकेशन के बारे में सटीक जानकारी देने की ताकत रखता है जियोभारत। फोन का इस्तेमाल भी बेहद आसान है इसलिए बुजुर्ग इसका सरलता से उपयोग कर सकते हैं।
ALSO READ: Reliance Jio ने MP-CG में बनाया रिकॉर्ड, अपलोड-डाउनलोड स्पीड में बना नंबर 1
इस पर फोन यूसेज मैनेज करना भी आसान है। आपके अपने कहीं अनजान व्यक्तियों के झांसे में तो नहीं आ रहे, इसे भी जियोभारत से कंट्रोल किया जा सकता है यानी कौन कॉल या मैसेज कर सकता है या कौन नहीं? इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इंटरनेट की अवांछित साइटों व कंटेंट को भी बच्चों तक पहुंचने से रोका जा सकता है। 7 दिनों तक के बैटरी बैकअप वाला जियोभारत, फोन की बैटरी व हेल्थ के बारे में भी रीयल टाइम जानकारी उपलब्ध कराता है।

रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, हमारा मानना है कि तकनीक ऐसी होनी चाहिए जो हर भारतीय को कनेक्ट करने के साथ उनकी सुरक्षा भी करे। जियोभारत सेफ्टी-फर्स्ट सॉल्युशन इसी उद्देश्य से बनाया गया है। यह सिर्फ़ एक फ़ोन फ़ीचर नहीं बल्कि एक सुरक्षा इनोवेशन है। जो परिवारों को आसान और किफ़ायती तरीके से मानसिक शांति देगा।
ALSO READ: Jio Finance App पर सिर्फ 24 रुपए में होगी टैक्स फाइलिंग, वित्तीय प्लानिंग अब होगी बेहद आसान
जियो ने दिखाया है कि तकनीक लाखों लोगों के लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी को सुरक्षित और सरल बना सकती है।नए जियोभारत सेफ्टी-फर्स्ट फोन जियो स्टोर्स, प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स, जियोमार्ट, अमेज़न और स्विगी इंस्टामार्ट पर उपलब्ध है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख