sundarkand

Jio ने लांच किया नया स्ट्रीमिंग प्लान, 888 रुपए में मिलेंगे 15 OTT ऐप

Updated: शुक्रवार, 10 मई 2024 (19:57 IST)
  • 15 OTT ऐप में शामिल हैं, नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप
  • फाइबर और एयर फाइबर उपभोक्ता उठा सकेंगे फायदा
  • 30 एमबीपीएस की मिलेगी स्पीड और साथ में अनलिमिटेड डेटा
  • जियो आईपीएल डीडीडी ऑफर लागू (50 दिन अतिरिक्त)
Jio launches new OTT streaming plan : स्ट्रीमिंग के शौकीनों के लिए रिलायंस जियो एक नया पोस्टपेड ओटीटी बंडल प्लान लेकर आया है। इस प्लान के साथ उपभोक्ता को 15 प्रीमियम OTT ऐप तो मिलते ही हैं, साथ ही मिलता है अनलिमिटेड डेटा, ताकि वे जब चाहें और जितनी देर तक चाहें अपने मनपसंद ऐप पर कार्यक्रम देख सकें। प्लान 888 रुपए प्रति माह की किफायती कीमत पर मिलता है और यह जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर दोनों ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

नए प्लान में ग्राहकों को 30 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसके अलावा नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान, अमेज़न प्राइम और जियो सिनेमा प्रीमियम जैसे 15 से अधिक प्रमुख ओटीटी ऐप्स को प्लान के साथ बंडल किया गया है यानी इन ऐप्स का सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ ही मिलेगा।

इस प्लान की एक और खास बात है, चाहे कोई नया सब्सक्राइबर हो या 10 एमबीपीएस या 30 एमबीपीएस प्लान का उपयोग करने वाला मौजूदा यूजर, 888 रुपए का पोस्टपेड प्लान हर किसी के लिए है। प्रीपेड प्लान वाले और सभी मौजूदा यूजर आसानी से नए पोस्टपेड प्लान पर अपग्रेड कर सकते हैं।
ALSO READ: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के मोबाइल ग्राहकों का Jio पर भरोसा बरकरार
इसके अलावा हाल ही में घोषित जियो आईपीएल धन धना धन ऑफर भी इस प्लान पर लागू होगा। जियो फाइबर हो या एयर फाइबर के पात्र ग्राहक अपने जियो होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर 50 दिन का डिस्काउंट क्रेडिट वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। 31 मई 2024 तक उपलब्ध जियो डीडीडी ऑफर विशेष रूप से टी-20 सीजन के लिए तैयार किया गया है। 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना, देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

अगला लेख