dipawali
✕

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

Updated: शुक्रवार, 10 मई 2024 (19:48 IST)
Encounter with security forces in Bijapur : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ मुठभेड़ : नक्सली समूह ने जारी किया बयान, मारे गए 29 में से 27 माओवादियों के नाम बताए
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह जानकारी दी। साय ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। साय ने कहा, गंगालूर इलाके में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी खत्म हो गई है। हमारे सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कार्रवाई के लिए सुरक्षाबलों और वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी।
ALSO READ: Chhattisgarh में सुरक्षाबलों को फिर मिली अहम सफलता, मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर
साय ने कहा, जब से हम लोग (भाजपा) सरकार में आए हैं, नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी भी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार है तो इसका भी लाभ हम लोगों को मिल रहा है।
 
16 अप्रैल को मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए : राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल जब पीड़िया गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है। राज्य के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे।
 
इस साल अब तक 103 नक्सली मारे गए : 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे। पुलिस के अनुसार, इस घटना के साथ, राज्य के बस्तर क्षेत्र, जिसमें नारायणपुर और कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं, में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में इस साल अब तक 103 नक्सली मारे गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

अगला लेख