1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. poonch terrorist attack : second day of search operation

पुंछ में सर्च ऑपरेशन का दूसरा दिन, जंगलों में आतंकियों की तलाश जारी

jammu kashmir security forces
Poonch terrorist attack : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम हुए हमले में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमले में 1 जवान शहीद हो गया जबकि 4 अन्य घायलों की हालत स्थिर है। हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने का अभियान रविवार को दूसरे दिन भी जारी है। ALSO READ: Terrorist Attack : पुंछ में लोकसभा चुनाव से पहले आतंकी हमले में वायुसेना के 1 सैनिक की मौत, 4 घायल
 
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि हमले के तुरंत बाद सेना और पुलिस को इलाके में भेज दिया गया और आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है। आतंकवादियों का सफाया करने के लिए शाहसितार, गुरसाई, सनाई और शीनदारा टॉप समेत कई इलाकों में सेना व पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है। जंगलों में आतंकियों की तलाश जारी है।
 
आतंकी हमला शनिवार शाम करीब सवा छह बजे हुआ जब जवान जारनवाली से वायुसेना के अड्डे पर लौट रहे थे। अधिकारियों को आतंकवादियों के उसी समूह की संलिप्तता का संदेह है, जिसने पिछले साल 21 दिसंबर को पास के बुफलियाज में सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें 4 सैनिक शहीद हो गए थे और 3 अन्य घायल हो गए थे। ALSO READ: पुंछ में आतंकी हमला : खरगे ने की निंदा, राहुल ने जताया शोक
 
भारतीय वायुसेना के काफिले में शामिल ट्रकों में से एक को हमले का सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ा और कई गोलियां उसकी ‘विंडस्क्रीन’ और बगल में लगीं। माना जा रहा है कि एके असॉल्ट राइफलों से लैस आतंकवादी पास के जंगलों में भाग गए हैं।
 
गौरतलब है कि राजौरी के साथ ही सीमावर्ती पुंछ जिले में पिछले 2 वर्षों में कई आतंकवादी हमले हुए हैं। यह इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों की वापसी का संकेत हैं। जबकि 2003 से 2021 के बीच यहां शांति थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें