Hanuman Chalisa
✕

'आजादी के नारे' मुद्दे पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (22:40 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर विधानसभा में उस समय हंगामा हुआ, जब भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नेशनल कॉन्‍फ्रेंस (नेकां) के विधायक की मौजूदगी में पुंछ जिले में कथित रूप से आजादी के नारे लगाए जाने का मुद्दा उठाया। नेकां विधायक ने तुरन्त जवाबी हमला करते हुए कहा कि सीमा पर स्थित जिलों के लोग असल राष्ट्रवादी हैं।


भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सत शर्मा ने सदन में चर्चा के दौरान इस मुद्दे को उठाया और विधानसभा के अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता को इस कथित घटना की वीडियो क्लीप सौंपी। उन्होंने दावा किया कि मेंधर विधानसभा सीट से नेकां विधायक जावेद राणा की मौजूदगी में हाल में कुछ लोगों ने कथित रूप से आजादी के नारे लगाए।

शर्मा ने नेकां विधायक से माफी की मांग की। विधायक राणा के साथ नेकां के कई अन्य सदस्यों ने इस दावे को खारिज करते हुए इसका विरोध किया। राणा ने कहा कि सीमाई क्षेत्रों के निवासी वास्तविक राष्ट्रवादी हैं और वे लगातार गोलियों तथा संघर्ष विराम उल्लंघनों का सामना करते हैं।

भाजपा नेता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजौरी और पुंछ के लोगों ने हर राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया है लेकिन राज्य में कुछ ताकतें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और शांति को भंग करने का प्रयास कर रही है। नेकां के एक अन्य विधायक देवेन्द्र राणा ने दावा किया कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों को निराश किया है।

नेकां के विधायक अल्ताफ कालू ने कहा कि राज्य के लोग भाजपा से आजादी चाहते है। इसके बाद भाजपा सदस्य खड़े हो गए और सदन में हंगामे का माहौल उत्पन्न हो गया। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख