1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jairam Ramesh's advice to Congress

जयराम रमेश ने दी सलाह, BJP से मुकाबले के लिए कांग्रेस बने विपक्षी गठबंधन का आधार

Jairam Ramesh
अवंतीपुरा (जम्मू-कश्मीर)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए किसी भी विपक्षी गठबंधन का आधार बनना होगा, क्योंकि कांग्रेस ही ऐसी एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसकी पूरे देश में मौजूदगी है।
 
कांग्रेस महासचिव रमेश ने यह भी कहा कि उनके विचार से कांग्रेस को 2029 के आम चुनाव में हर राज्य में अपने दम पर लड़ने की तैयारी करनी चाहिए। रमेश ने एक साक्षात्कार में कहा कि वे निश्चित रूप से इस साल गुजरात के पोरबंदर से अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड तक एक और यात्रा निकालने पर जोर देंगे, लेकिन इस पर फैसला अंतत: पार्टी को करना है।
 
रमेश ने कहा कि मैं निश्चित रूप से इसके बारे में सोचता रहा हूं। अब पार्टी इस तरह की यात्रा करेगी या नहीं, मैं नहीं कह सकता। हालांकि जब 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में उदयपुर में विचार किया गया था तो पश्चिम से पूर्व की ओर यात्रा निकाले जाने पर भी सोचा गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
हवा में टकराए वायुसेना के 2 विमान, मलबा मध्यप्रदेश और राजस्थान में बिखरा