Daily Horoscope
✕

जगन मोहन रेड्डी ने की PM मोदी से मुलाकात, आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग की

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (16:03 IST)
Jagan Mohan Reddy meets Narendra Modi: आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) से नई दिल्ली में मुलाकात की और राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग की। जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जगन और मोदी की मुलाकात की जानकारी दी।
 
रेड्डी 2019 के विधानसभा चुनाव में राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग के वादे के साथ सत्ता में आए थे और इस मुद्दे पर पहले भी प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि आंध्रप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा अपनी स्थिति मजबूत करने और तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन करने की संभावना के बीच रेड्डी आखिरी कोशिश के तहत राष्ट्रीय राजधानी आए हैं।
 
संसद परिसर में प्रधानमंत्री से मुलाकात : सूत्रों ने बताया कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने संसद परिसर में प्रधानमंत्री से मुलाकात की और लंबित योजनाओं पर चर्चा की और राज्य को विशेष दर्जा देने सहित विभिन्न मांग रखी। विशेष श्रेणी का दर्जा आंध्रप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों में से एक है जिसके जरिए जून 2014 में अलग तेलंगाना राज्य का गठन किया गया था।
 
जगन का राष्ट्रीय राजधानी का दौरा तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू द्वारा आंध्रप्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा से संभावित गठबंधन पर बातचीत के लिए शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हो रहा है। आंध्रप्रदेश में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ मई से पहले होने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख