• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi broke the record, Bharat Ratna in 15 days and 5
Last Updated : शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (15:43 IST)

पीएम मोदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 15 दिन और 5 को भारत रत्न, क्या है नियम?

bharat ratna
Bharat Ratna : केंद्र की मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। 
 
इससे कुछ दिनों पहले ही मोदी सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया था। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने एक, दो नहीं.. बल्कि पूरे दस शख्सियतों को भारत रत्न से नवाजने का ऐलान कर चुकी है।

पिछले 15 दिनों की बात करें तो मोदी सरकार 15 दिनों में पांच बड़ी हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों में दो पूर्व प्रधानमंत्री, एक पूर्व उप प्रधानमंत्री, एक पूर्व मुख्य मंत्री के साथ ही एक जाने माने कृषि विशेषज्ञ शामिल हैं। चार को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है। इन पांचों नामों की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद की है। अब तक किस किस को मोदी सरकार ने दिया भारत रत्न। देखिए सूची।

bharat ratna

1.पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव -2024
2. पूर्व PM चौधरी चरण सिंह- 2024
3. एमएस स्वामीनाथन – 2024
4. लालकृष्ण आडवाणी- 2024
5. कर्पूरी ठाकुर- 2024
6. नानाजी देशमुख- 2019
7. भूपेंद्र कुमार हजारिका- 2019
8. प्रणब मुखर्जी- 2019
9. पंडित मदन मोहन मालवीय- 2015
10. अटल बिहारी वाजपेयी- 2015

1999 में अटल जी ने दिया था भारत रत्न : बता दें कि एक साल में सबसे ज्यादा भारत रत्न सम्मान साल 1999 में दिए गए थे, जब 4 बड़ी हस्तियों को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने ये सम्मान बांटे थे। खास बात ये है कि जिन लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है उनमें दो नेताओं का संबंध बाबरी मस्जिद- राम मंदिर विवाद से है तो वहीं दो नेताओं का संबंध किसान और ओबीसी समाज से है. जबकि एमएस स्वामीनाथन बड़े कृषि वैज्ञानिक हैं।

क्या है भारत रत्न देने का नियम : बता दें कि भारत रत्न सम्मान एक कैटेगरी में एक साथ तीन से ज्यादा शख्सियतों को नहीं दिया जा सकता। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी क्षेत्र में असाधारण और सर्वोच्च सेवा को मान्‍यता देने के लिये दिया जाता है। भारत रत्न सम्मान राजनीति, कला, साहित्‍य, विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है।
bharat ratna winners list

क्या है भारत रत्न का इतिहास : 'भारत रत्न' सम्मान की शुरूआत तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने दो जनवरी 1954 को की थी। स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में पहली बार इस सम्मान से नवाजा गया था।
Edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
नरसिंह राव को भारतरत्न मिलने का सोनिया ने किया स्वागत, कांशीराम को भी पुरस्कार दिए जाने की मांग