Hanuman Chalisa
✕

क्‍या शि‍व भक्‍त थे और मंदि‍र जाते थे अभि‍नेता इरफान खान?

Updated: शनिवार, 2 मई 2020 (17:54 IST)
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन के बाद उनके प्रशसंक उन्‍हें भूल नहीं पा रहे हैं। अब मीड‍िया में उनके शिवभक्‍त होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

इरफ़ान खान की कुछ पुरानी ऐसी ख़बरें भी मीड‍िया में शेयर की जा रही है, ज‍िसमें कहा जा रहा है क‍ि वे मंदिर जाया करते थे और गायों से भी बहुत प्‍यार करते थे।

दरअसल, इरफान खान के ड्राइवर रहे नरपत सिंह आसि‍या के हवाले से यह खबरें सामने आ रही है।

इरफान के ड्राइवर नरपत स‍िंह ने मीड‍िया को बताया क‍ि ठीक एक साल पहले इरफ़ान खान उदयपुर में अपनी फिल्म इंग्लिश मीडियम की शूटिंग के लिए गए थे। तब वे उनके साथ करीब 45 दिन तक रहे थे।

उन्‍होंने बताया कि इरफान एक बार उनके गांव कड़िया भी आए थे। वहां वो खेत में आते थे। बाड़े में बंधे गाय-बछड़ों को दुलारते थे। जब नरपत सिंह की मां ने इरफान को श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट में दी तो उन्होंने उसे स‍िर से लगाया था।

ड्राइवर नरपत सिंह ने मीड‍िया को बताया कि शूंट‍िग से पहले जैसे ही वो लोग होटल से निकलते तो इरफ़ान खान सबसे पहले वहां स्‍थि‍त महादेव के मंदिर जाते थे। वहां जल चढ़ाते और गाय को चारा और कुत्तों को रोटी भी खिलाते थे। उसने बताया क‍ि यह उनका रुटीन था। इसके बाद ही इरफ़ान फिल्म की शूटिंग पर जाते थे।

यह भी कहा जा रहा है क‍ि साल 2018 में इरफान जब लंदन में अपनी बीमारी न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे तो वे दो दिन के लिए भारत आए थे। रिपोर्ट्स में बताया गया कि इरफान भारत आने के बाद सीधे नाशि‍क के त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर में गए और वहां पर उन्होंने पूजा और हवन भी करवाया था।

एक वेबसाइट स्पॉटबॉय के अनुसार इरफान दो दिन के निजी काम के लिए भारत आए थे। उन्होंने इसकी जानकारी किसी नहीं दी। इरफान नाशि‍क के पास त्र्यंबकेश्वर मंदिर गए, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा की। इसके बाद वे लंदन लौट गए।

हालांक‍ि उनकी मौत के बाद इस्लामिक कट्टरपंथी उनकी आस्था और विश्वास के चलते लगातार उनके खि‍लाफ घृणा से भरे हुए बयान देते हुए देखे जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख