Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में Corona से वॉर्डबॉय की मौत, परिवार को 50 लाख का मुआवजा

Updated: शनिवार, 2 मई 2020 (18:36 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 कोविड-19 के मोर्चे पर ड्यूटी के दौरान दम तोड़ने वाले 'कोरोना योद्धाओं' की फेहरिस्त में 43 वर्षीय वॉर्डबॉय का नाम शामिल हो गया है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि वॉर्डबॉय विजय चंदेले (43) शहर के एक सरकारी अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में पिछले दिनों ड्यूटी कर रहे थे। इस महामारी से संक्रमित होने के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 30 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि चंदेले के शोक संतप्त परिवार को प्रदेश सरकार ने 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की है। राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिवंगत वॉर्डबॉय की पत्नी को इस रकम का चेक शनिवार को सौंपा। इस मौके पर इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी और आला अधिकारी भी मौजूद थे।

इस बीच, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की इंदौर इकाई के मीडिया सचिव शिवाकांत वाजपेयी ने कहा, चंदेले राज्य के पहले वॉर्डबॉय थे जो कोविड-19 वॉर्ड में मरीजों की सेवा करते हुए संक्रमित हुए और उनकी जान इस महामारी के खिलाफ जारी संघर्ष के दौरान गई। इस मामले से सबक लेते हुए प्रदेश सरकार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) का इंतजाम करना चाहिए।

वाजपेयी ने यह आरोप भी लगाया कि शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के प्रशासन ने 29 अप्रैल को जारी आदेश में एक अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में चंदेले की ड्यूटी लगा दी थी, जबकि उस वक्त वे खुद एक मरीज के रूप में इस महामारी से जूझते हुए जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे।

कर्मचारी नेता ने इस कथित गड़बड़ी की जांच की मांग करते हुए कहा, क्या महाविद्यालय प्रशासन को इसकी सुध तक नहीं थी कि चंदेले खुद कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं? अधिकारियों ने बताया कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1545 मरीज मिले हैं जिनमें से 74 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख