suvichar

आईआरएनएसएस-1एच के प्रक्षेपण के लिए 29 घंटे की उल्टी गिनती शुरू

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (23:21 IST)
बेंगलुरू। 'नाविक' श्रृंखला के मौजूदा सात उपग्रहों में संवर्द्धन के लिए नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1एच के कल होने वाले प्रक्षेपण के लिए 29 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी39 के जरिए आईआरएनएसएस-1एच को प्रक्षेपित किया जाएगा।  आईआरएनएसएस-1एच नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1ए की जगह लेगा, जिसकी तीन रूबीडियम परमाणु  घड़ियों (एटॉमिक क्लॉक) ने काम करना बंद कर दिया था । आईआरएनएसएस-1ए ‘नाविक’ श्रृंखला के सात  उपग्रहों में शामिल है ।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि पीएसएलवी-सी39/आईआरएनएसएस-1एच के अभियान की 29 घंटे  लंबी उल्टी गिनती बुधवार को दोपहर दो बजे शुरू हो चुकी है। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन  अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉंच पैड से शाम सात बजे इसका प्रक्षेपण किया जाएगा ।
 
मिशन तैयारी समीक्षा (एमआरआर) समिति और प्रक्षेपण प्राधिकृति बोर्ड (एलएबी) ने कल 29 घंटे लंबी उल्टी  गिनती की मंजूरी दी थी। प्रक्षेपण के लिए पीएसएलवी-सी39 पीएसएलवी के ‘एक्सएल’ संस्करण का इस्तेमाल करेगा।
 
1,400 किलोग्राम से ज्यादा वजन के आईआरएनएसएस-1एच का निर्माण इसरो के साथ मिलकर छ:  छोटी-मझौली कंपनियों ने किया है। भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) एक स्वतंत्र क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली है, जिसे भारत ने अमेरिका के जीपीएस की तर्ज पर विकसित किया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख