kalsarpa dosh calculator
✕

चीन की चाल में उलझा ईरान, भारत को चाबहार बंदरगाह परियोजना समझौते से किया बाहर

Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (13:02 IST)
भारत को एक बड़ा कूटनीतिक झटका देते हुए ईरान ने भारत के साथ एक अहम समझौता तोड़ दिया है। उल्लेखनीय है कि 4 साल पहले हुए एक महत्वकांक्षी समझौते के तहत दोनों देश चर्चित चाबहार बंदरगाह से अफगानिस्तान की सीमा तक सटे जाहेदान तक करीब 628 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने वाले थे। 
 
लेकिन अब ईरान ने यह काम अकेले ही करने का फैसला किया है। ईरान ने इसके पीछे की वजह परियोजना के लिए भारत से मिलने वाले फंड में हो रही देरी को बताया है। 
 
क्या है चाबहार परियोजना: इस रेल परियोजना को ईरानियन रेलवेज और इंडियन रेलवेज कंस्ट्रक्शन लि. (इरकॉन) मिलकर बनाने वाले थे। यह भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच हुए एक त्रिपक्षीय समझौते का हिस्सा थी। इसके बनने से अफगानिस्तान और मध्य एशिया में व्यापार के लिए भारत को एक वैकल्पिक रास्ता मिल जाता। ईरान का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब उसने चीन के साथ 400 अरब डॉलर की एक साझेदारी को अंतिम रूप दे दिया है। 
 
इस मामले पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधाते हुए इसे देश का बड़ा नुकसान बताया है। अभिषेक मनु सिंघवी ने एक ट्वीट में कहा कि यह एक बड़ा नुकसान है। उनका कहना था, ‘भारत को चाबहार बंदरगाह परियोजना समझौते से बाहर कर दिया गया। यह मोदी सरकार की कूटनीति है जिसमें काम हुए बिना ही तारीफ हो जाती है। चीन ने चुपचाप काम किया, लेकिन उन्हें बेहतर डील दी। भारत का बड़ा नुकसान, लेकिन आप सवाल नहीं कर सकते!’

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

अगला लेख