dharma sangrah

राहुल गांधी का बड़ा बयान, इस हफ्ते भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 10 लाख को पार कर जाएगा

Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (12:58 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की पृष्ठभूमि में मंगलवार को कहा कि इस हफ्ते संक्रमण का आंकड़ा 10 लाख के पार चला जाएगा। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि इस हफ्ते हमारे देश में आंकड़ा 10,00,000 पार कर जाएगा।
ALSO READ: राहुल ने उठाया सवाल, क्या भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अच्छी स्थिति में है?
कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम गेब्रिएसस ने कहा है कि दुनिया के कई देश कोरोना से निपटने के मामले में गलत दिशा में जा रहे हैं। कोरोनावायरस से संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं और इससे साबित होता है कि जिन एहतियात और उपाय की बात की जा रही है, उनका पालन नहीं किया जा रहा है।
 
भारत में मंगलवार को कोविड-19 के 28,498 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 9 लाख के पार पहुंच गए। केवल 3 दिन में ही मामले 8 से 9 लाख के पार पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस के मामले अब 9,06,752 हैं, वहीं 553 और लोगों की जान जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या अब 23,727 हो गई है। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख