Daily Horoscope
✕

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Updated: शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 (18:39 IST)
इंडिगो (indigo) देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। देश का 60 प्रतिशत से ज्यादा मार्केट इसी कंपनी के पास है। पिछले दिनों इंडिगो एयरलाइन की सैकड़ों उड़ानों के रद्द होने से हजारों यात्री फंसे हुए हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में हो रही देरी को ठीक करने के लिए तुरंत और सक्रिय कदम उठाए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक 3 दिन में हालात सामान्य हो सकते हैं। 
ALSO READ: Alto से Wagon R तक पर मिल रहा तगड़ा डिस्‍काउंट, जानिए कितनी मिल रही है छूट
इस व्यापक अव्यवस्था का मुख्य कारण नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से 1 नवंबर से लागू किए गए नए और कड़े FDTL (Flight Duty Time Limitation) नियम हैं, जो पायलटों और केबिन क्रू के लिए अनिवार्य आराम के समय को बढ़ाते हैं।
<

The FDTL orders issued by the DGCA have been placed in abeyance with immediate effect for now to stabilise operations and prioritise relief for affected passengers.

Airlines have been directed to provide timely and accurate updates to all passengers and ensure automatic refunds…

— Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) December 5, 2025 >पूरे मामले को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री का बयान सामने अया है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने ट्वीट किया कि इंडिगो फ्लाइट्स में देरी और कैंसलेशन की वजह से हो रही दिक्कतों की हाई-लेवल जांच भी शुरू कर दी गई है। 
ALSO READ: putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता
जवाबदेही तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी दिक्कतों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है। DGCA के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स (FDTL) के आदेशों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया है। 
ALSO READ: Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना
यह फैसला एयर सेफ्टी से कोई समझौता किए बिना लिया गया है। DGCA के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स (FDTL) के नियमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। यह कदम हवाई सुरक्षा से कोई समझौता किए बिना उठाया गया है। मामले की जांच के लिए डीजीसीए ने जाइंट डीजी के नेतृत्व में चार सदस्यों की एक जांच कमिटी का गठन किया है। यह भी कहा है कि कल से स्थिति संभलनी शुरू हो जाएगी। मीडिया खबरों के मुताबिक 3 दिन में ऑपरेशंस सामान्य हो जाएंगे। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख