suvichar
✕

कुपवाड़ा में भारतीय चौकी पर कब्जा चाहते थे पाकिस्तानी कमांडो, सेना ने दिया करारा जवाब

नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी

Updated: शनिवार, 27 जुलाई 2024 (12:50 IST)
Indian Army killed Pakistani commando : सेना ने दावा किया है कि माछिल सेक्टर (Machil sector) में एक फॉरवर्ड भारतीय सैनिक चौकी पर कब्जे का प्रयास करते हुए 1 पाकिस्तानी कमांडो (Pakistani commando) को मार गिराया गया है और इस हमले में 1 भारतीय जवान शहीद हो गया जबकि मेजर समेत 5 सैनिक जख्मी हो गए। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
 
पाकिस्तानी कमांडो की मौत : आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आज शनिवार तड़के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) के हमले के दौरान 1 सैनिक और 1 पाकिस्तानी कमांडो की मौत हो गई जबकि सेना के 1 मेजर व 4 जवान घायल हो गए।

ALSO READ: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने नाकाम किया बैट का हमला, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर
 
सूत्रों ने बताया कि 1 पाकिस्तानी बैट ने आज तड़के एलओसी के पास कामकारी सेक्टर में एक सेना चौकी पर हमला किया। उन्होंने बताया कि हमले में 1 जूनियर कमीशन ऑफिसर समेत 5 सैनिक घायल हो गए, हालांकि बाद में 1 सैनिक की मौत हो गई।
 
1 पाकिस्तानी व्यक्ति भी मारा गया : सूत्रों ने कहा कि सुरक्षाबलों की प्रभावी जवाबी कार्रवाई में 1 पाकिस्तानी व्यक्ति भी मारा गया है। यह हमला कारगिल विजय दिवस के 1 दिन बाद हुआ है, जहां प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी जिसमें कहा गया था कि भारतीय सेना आतंकवाद को कुचल देगी और दुश्मन के मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

ALSO READ: Kupwara firing: कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी ढेर
 
इससे पहले सेना ने 'एक्स' पर 1 पोस्ट में कहा था कि माछिल सेक्टर की 1 अग्रिम चौकी पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई है। नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर के कामकारी में एक अग्रिम चौकी पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई है। 1 पाकिस्तानी व्यक्ति मारा गया है जबकि हमारे 2 सैनिक घायल हुए हैं और उन्हें निकाल लिया गया है। सेना का कहना था कि ऑपरेशन जारी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख