शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 27th July 2024
Last Updated : शनिवार, 27 जुलाई 2024 (10:52 IST)

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, फ्यूल प्राइस में कोई बदलाव नहीं

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल (crude oil) की कीमतों के आधार पर देश में पेट्रोल-डीजल के भाव तय होते हैं। भारतीय तेल कंपनियां (Indian oil companies) इनकी कीमतों को निर्धारित करती हैं। वर्ष 2017 से रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल प्राइस अपडेट होते हैं।
 
देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग हैं। ऐसे में गाड़ी चालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही तेल भरवाना चाहिए। आज शनिवार को भी फ्यूल प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है और भाव जस के तस बने हुए हैं।

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की 87.62, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 और डीजल की 89.97, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 प्रति लीटर और डीजल 91.76, चेन्नई में पेट्रोल की 100.75 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

 
देश के अन्य शहरों में : नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
live : कुपवाड़ा में बैट का हमला नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर