शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. INS Dhruv
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (13:59 IST)

भारत 10 सितंबर को लॉन्‍च करेगा युद्धपोत INS Dhruv

भारत 10 सितंबर को लॉन्‍च करेगा युद्धपोत INS Dhruv | INS Dhruv
भारत की समुद्री ताकत में और भी इजाफा होने वाला है। 10 सितंबर को भारतीय नौसेना देश का पहला मिसाइल ट्रैकिंग शिप (Missile Tracking Ship) लॉन्‍च करने वाली  है। इसका नाम आईएनएस ध्रुव (INS Dhruv) रखा गया है। दुश्‍मन की हर मिसाइल को यह युद्धपोत हवा में ही पहचान सकने में सक्षम है। परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों को इससे आसानी से पहचाना जा सकता है। एनएसए अजित डोभाल इसे विशाखापट्टनम में लॉन्‍च करेंगे।

 
इस पहल मिसाइल ट्रैकिंग शिप लॉन्‍च करके भारत 5वां देश बन जाएगा जिसके पास यह तकनीक होगी। अभी तक ऐसे युद्धपोत अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और चीन के पास हैं। इस युद्धपोत को हिंदुस्‍तान शिपयार्ड ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) और नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर तैयार किया है।